अनूप सिंह

कांडी प्रखंड के सोहगाड़ा ग्राम में हाई स्कूल के समीप नवनिर्मित “श्री ओम मोटर” हीरो मोटरसाइकिल शोरूम का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक सिंह ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र में एक्सक्लूसिव शोरूम का खुलना विकास का प्रतीक है। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र को इसी प्रकार विकसित करना मेरा निरंतर प्रयास है।” उन्होंने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्रवासियों को अब बाइक खरीद एवं सर्विस के लिए कांडी या मझिआंव नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। विधायक ने शोरूम संचालक ओम प्रकाश गुप्ता से क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

श्री ओम मोटर के प्रोपराइटर ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शोरूम में हीरो कंपनी की सभी मॉडल की गाड़ियाँ सेल एवं सर्विस के साथ उपलब्ध हैं। सभी प्रकार के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स भी यहाँ मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नई गाड़ी की खरीद पर ग्राहकों को एक हेलमेट और सीट कवर निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही EMI (फाइनेंस) की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9546511542, 7677211542 पर संपर्क कर सकते हैं।

उद्घाटन समारोह में विधायक मीडिया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी, विनोद साव, पपे ठाकुर, शिवकुमार साव, छोटू कुमार, श्रवण ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार, जोखु साव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।



