नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 5 करोड़ रुपए की कई योजनायें स्वीकृत

 

अनूप सिंह

मझिआंव:नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सभी 12वार्डों में विभिन्न जनपयोगी योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु 5 करोड़ रुपये की लागत राशि से नवनिर्माण हेतु स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा गया। साथ ही पेयजल समस्या के निजात हेतु समुचित उपाय करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा की सभी जनोंपयोगी योजनाएं चयनित कर आप विभाग को भेजें और मैं इसकी स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग से बात करूंगा। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पहले से भी संकल्पित हैं,और आगे भी जन उपयोगी कार्य करते रहेंगे। मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक,नगर प्रबंधक जितेश कुमार, नजीर अमित पाठक,प्रधान सहायक अनूप तिवारी, स्वच्छता प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता,कनीय अभियंता सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment