अनूप सिंह

गढ़वा: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश यादव के निर्देशन में गढ़वा जिले में अवैध खनन पर रोकथाम हेतु खनन विभाग द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे कल्याणपुर एनएच बायपास रोड के समीप एक सघन छापेमारी अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान खनन विभाग की टीम ने तीन ट्रैक्टर तथा एक अन्य ट्रैक्टर को संग्रहे मेन रोड के पास से पकड़ा। सभी जब्त वाहनों को गढ़वा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेंद्र उराँव ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं और आगे भी सख्ती से जारी रहेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



