संगठन सशक्तिकरण व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर दिया गया जोर
विष्णु गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी, उरीमारी मंडल (बड़कागांव पूर्वी) के तत्वावधान में गोसाई बलिया पंचायत भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर” का रविवार को सफल समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की। शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। मुख्य प्रभारी दिनेश सिंह राठौड़ (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) ने “अंत्योदय से संतृप्ति तक” विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा को विस्तार से समझाया।
जिला महामंत्री जयनारायण प्रसाद ने बुथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह ने कार्य पद्धति पर जोर देते हुए संगठनात्मक अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।वहीं बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी ने सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।

शिविर के दौरान वक्ताओं ने बूथ अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के साथ विस्तृत संवाद करते हुए भाजपा की संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की।
बैठक में बतौर वर्गाधीक्षक विजय यादव, देवंती देवी, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ,श्रीकांत निराला , ज्ञानेश्वर शर्मा , सुमन गिरी ,बेचन साव, के साथ साथ कार्तिक उरांव ,मंडल टीम में महामंत्री ज्ञानचंद कुमार (ज्ञानी), भगीरथ ठाकुर, उपाध्यक्ष सुमन गिरि, मेघनाथ यादव, देवंति देवी ,
विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी जैसे त्रिवेणी महतो (किसान मोर्चा), लखनलाल प्रजापति (OBC मोर्चा) तथा मीडिया प्रभारी विष्णु गुप्ता,अशोक साव, किशोर राणा, अमृत रजक, दामोदर महतो, गुलाम मुस्तफा, चंद्रशेखर कुमार, ममता देवी, रंजु कुमारी, अंजली देवी, सुनीता कुमारी, उषा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थे।



