उमेश कुमार

रमना: बुधवार की शाम रमना बाईपास पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

पहली घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की हैं जिसमें सिलीदाग निवासी सिलवंती देवी (30 वर्ष) अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाईक गिरने से सिलवंती घायल हो गईं।

आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

वहीं दूसरी घटना करीब आधे घंटे बाद शाम पांच बजे की जिसमें जोगीराल कला निवासी अमीन विक्रम यादव (80 वर्ष) और पुत्र नंदू यादव (50 वर्ष ) मोटरसाइकिल से रमना से वापस घर जा रहे थे। बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया।



