अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरबे एवं खरसोता में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्यम मंदिर) का एल आर डीसी रवीश राज सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ श्रीमती कनक एवं रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ मौजूद रहे।

एल आर डीसी रवीश राज सिंह ने अस्पताल की व्यवस्था, ओपीडी रजिस्टर, ओपीडी रूम, प्रशव रुम, आसपास की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मोरबे एवं खरसोता में उपस्थित सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। वहीं खरसोता में पेड़ पौधे देखकर बहुत तारीफ की एवं सभी दस्तावेज जांच करके सराहा। साथ ही उन्होंने दोनों स्वस्थ केदो में निरंतर रजिस्टर मेंटेन करने को कहा।

इस दौरान मौके पर मोरबे पंचायत सचिव जयप्रकाश जयसवाल,आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरसोता के प्रभारी -डॉक्टर ईश्वर सिंह, मोरबे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी महिपाल जी, स्वास्थ्य कर्मी धनंजय पाठक, एएनएम रिंचू कुमारी, गीता देवी,बीएफटी अफताब सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।



