दिशा मेंबर ऑफ झारखंड एंड ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी पहुंचे मझिआंव, किया गया स्वागत 

 

देवेश तिवारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड के गोपालपुर गांव में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिशा कमिटी के झारखंड राज्य सदस्य देवेश तिवारी पहुंचे,और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता दुबे के संयोजन में मझिआंव व कांडी प्रखंड के ग्रामीण, किसान मित्र एवं पारा शिक्षकों ने अपनी अपनी समस्याएँ रखी.इस दौरान पारा शिक्षकों ने अपने कष्ट बताये और सरकारी स्तर पर उनकी नौकरी बहाल कराने की मांग की गई. इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरहे के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोना बच्चा यादव द्वारा विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित होने का मुद्दा उठाया गया. जबकि मझिआंव एवं कांडी प्रखंड के उद्यान मित्रों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि प्रखंड कृषि विभाग एवं जिला कृषि विभाग से अनुमोदित होने के बाद सेवा में रखे गए उद्यान मित्रों से तीन माह कार्य लेने के बाद भी उन्हें बिना कोई प्रोत्साहन राशि दिये ही या बिना कोई कारण बताये और,बिना कोई सूचना दिये ही उनकी सेवा स्थगित भी कर दी गई।

ग्रामीणों एवं उद्यान मित्रों तथा अन्य लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात देवेश तिवारी ने उपायुक्त गढ़वा से बात कर समस्या समाधान के लिए सार्थक पहल करने का आस्वासन दिया गया।

मझिआंव में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया पुरजोर स्वागत

दिशा मेंबर ऑफ झारखंड एंड ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार सदस्य देवेश तिवारी को मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड न. 08 बकोईया में नगर पंचायत मझिआंव सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान दत्त तिवारी जी के यहां यात्रा के क्रम में नगर मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के अगुआई में औपचारिक मुलाकात हुई, और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देवेश तिवारी को अंगवस्त्र और फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता दुबे, युवा समाजसेवी आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे, युवा समाजसेवी अनुप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे,बिंदल सिंह, बसंत सिंह, सरजू शाह,सोना बच्चा यादव,विजय विश्वकर्मा, अजय दुबे ,प्रमोद यादव ,धीरेंद्र दुबे, धनंजय तिवारी, कृष्ण चंद्रवंशी एवं दीपक दुबे सहित काफी संख्या में मझिआंव एवं कांडी प्रखंड के लोग उपस्थित थे.

Leave a Comment