पीएम आवास,अबुआ आवास, 15वें वित सहित अन्य योजनाओं को लेकर बीडीओ ने मुखिया एवं कर्मीयों के साथ की बैठक 

 

उमेश कुमार

 

रमना :बीडीओ विकास पांडेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक की । इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना,पीएम आवास योजना ,पीएम जन मन योजना एवं 15 वा वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रगट करते हुए बीडीओ ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ ने कहा कि पैसा लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पेयजल समस्याओं का त्वरित निष्पादन का निर्देश भी सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिया।बीडीओ ने 15 वा वित्त आयोग के तहत पेयजल,स्वच्छता एवं सड़क की योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित संचालन पर भी जोर दिया है। मौके पर मुखिया अनिता देवी,सावित्री देवी,दुलारी देवी,स्वीटी वर्मा, पानपति देवी,प्रमिला देवी के आलावे पंचायत सचिव बिनोद राम,नीतीश मिश्रा,राघवेंद्र सिंह,सुमन कुमारी,सुजाता कुमारी एवं श्रीकांत कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment