आंधी तूफान ने प्रखंड क्षेत्र में मचाई तबाही, लगभग 24 घंटे से बिजली आपूर्ति रही ठप 

 

अनुप सिंह

 

कांडी -प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को देर शाम आया तेज आंधी तूफान में काफी नुकशान सामने आया है।उसी समय से लगभग 24 घण्टे से बिजली भी बाधित है।बिजली नही रहने से इस तपती गर्मी में लोगों का जिना हराम हो गया है।

मोटर नही चलने से पीने का पानी का भी समस्या खड़ा हो गया है।बिजली गुल रहने से स्कूलों में लगाया गया कम्प्यूटर व लैब बन्द रहे।उधर प्रखण्ड के शिवपुर पंचायत के अधौरा गाँव निवासी राम जी राम के घर का एसवेस्टस सीट आंधी तूफान में उड़ गया।जिससे काफी नुकशान उठाना पड़ा है।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि यह आंधी तूफान ने मुझे 50 हजार का नुकशान में डाल दिया है।

वहीं हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डुमरसोता गांव के हरनही टोला में शुक्रवार रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से प्रवेश पाल का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन संयोग अच्छा रहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। तेज हवा और बारिश के बीच अचानक पीपल का पेड़ घर पर गिर पड़ा। जिससे घर की दीवारें और छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 

Leave a Comment