तीन वर्षों से कर रहा था शारीरिक शोषण
विष्णु गुप्ता:
बड़कागांव- थाना में एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण के बाद गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को बड़कागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। भुक्तभोगी रांची जिला बुढ़मू थाना अंतर्गत गम्हरिया चैनगड्डा निवासी 24 वर्षीय युवती ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द निवासी पवन मुंडा पर शादी का प्रलोभन देकर 3 वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराई है।उक्त आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 82/26,धारा-69/89/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज किया गया। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा उक्त दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए पवन मुंडा को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। दर्ज मामले में युवती ने कहां है कि पवन मुंडा 3 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान मैं 6 माह का गर्भवती हो गई।

इलाज के नाम से पवन मुंडा सहित उनके पिता, मां एवं मामा ने गर्भपात करा दी। तत्पश्चात पुनः अपने घर में रखने लगे। इस बीच भी मैं पुनः चार माह का गर्भवती हो गई। जब मैं शादी करने की बात कहने लगी तो पवन मुंडा सहित उसके परिवार वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। एक माह पूर्व पंचायत भी किया गया लेकिन पवन सहित परिवार वालों ने एक भी नहीं सुनी। यहां तक की मुझे जाम से करने का धमकी भी दिया जाने लगा। अंततः थक हारकर यह न्याय के लिए आवेदन दे रही हूं। आवेदन के आलोक में बड़कागांव थाना में मामला दर्ज करते हुए पवन मुंडा को गिरफ्तार कर जल भेजा गया।



