अनुप सिंह
मझिआंव :- थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कांड संख्या 41/25 में फरार चल रहे वारंटी धर्मेंद्र प्रसाद उर्फ राजा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी स्वर्गीय हरि प्रसाद का पुत्र बताया गया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इधर ही समझ में थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है,और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वारंट निर्गत होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तारी के उपरांत धर्मेंद्र प्रसाद उर्फ राजा प्रसाद को उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्ग रक्षी दल के साथ माननीय न्यायालय में उपस्थापना हेतु भेज दिया गया।साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

