पिता और भाई के साथ मारपीट के मामले में आरोपी एवं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना पुलिस ने मार-पीट में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताते चलें कि थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार को बरछा बांध निवासी लालू यादव के पुत्र अरुण यादव एवं बड़ा पुत्र कामेश यादव के बिच आपसी जमीनी विवाद चल रहा है ,जिसमें शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि सगा बेटा ने अपने ही पिता लालू यादव 60 वर्ष एवं भाई सह शिक्षक अरुण यादव 38 वर्ष को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।जिसमें पिता का दाहिना हाथ में गंभीर कट लगी है ,वही भाई अरुण को सर फट गया है।

जिसको लेकर आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या-25/26, दिनांक-16 मई 26 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त कामेश यादव उम्र 46 वर्ष पिता ललू यादव, विकाश यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता कामेश यादव, दीपक यादव उम्र 26 वर्ष, पिता स्वर्गीय अशोक यादव तीनों ग्राम बारछाबांध निवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।

Leave a Comment