सिंह स्पोरटिंग क्लब को पतहरिया नें 40 रन से हरा कर ख़िताब किया अपने नाम 

अनुप सिंह

रमना – सिलीदाग पंचायत अंतर्गत कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सिलीदाग प्रीमियर सीजन 3 के फाइनल मुकाबला सिंह स्पोरटिंग क्रिकेट क्लब एवं पतरहीया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।जिसमे पतरहीया क्रिकेट क्लब नें सिंह स्पोरटिंग को 40 रन से एकतरफा मुकाबला में जीत हासिल किया।

इस कॉस्को क्रिकेट नाकआउट लीग के अंतिम मुकाबला का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव नें उपविजेता को 15 हजार एवं ट्रॉफी वही विजेता को 25 हजार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया। खेले गये इस अंतिम मुकाबला में टॉस जीत कर सिंह स्पोरटिंग क्लब नें क्षेत्र रक्षण का फैसला किया और पतहरिया को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया पतहरिया के टीम नें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 139 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमे अरबाज खान नें अपने टीम के तरफ से सर्वाधिक 35 रन बनाया।

रनो का पीछा करनें उत्तरी सिंह स्पोरटिंग नें नव विकेट के नुकसान पर दस ओवर में 99 रन ही बना सका और मुकाबला 40 रन से हार गया।इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच अगस्त कुमार रहे जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए पांच विकेट लिए एवं 21 रन बनाया, मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार अभिषेक सिंह को दिया गया जिसने पुरे मैच में आठ विकेट लिए और सर्वाधिक 151रन बनाया। इस मौके पर सिलीदाग मुखिया अनीता देवी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोहित वर्मा,इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Comment