विधायक ने बिजली ग्रिड निर्माण को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक की 

पावर ग्रिड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया

विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव –क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रौशन लाल चौधरी ने बिजली विभाग जेयूएसएनएल के वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान विधायक ने क्षेत्र में बिजली की वर्तमान स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी।

 

विधायक ने पावर ग्रिड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया

 

बड़कागांव बरवाडीह में बन रहे पावर ग्रिड जिसका काम काफी लंबे समय से बंद था। जिसे लेकर विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है। और इस समस्या का स्थायी समाधान के लिए जेभीयूएनएल से 35 करोड़ की लागत से बरवाडीह में बन रहे नए पावर ग्रिड का निर्माण हो रहा है। परंतु निर्माण कार्य में काफी देरी हो रही है, जिस पर विधायक श्री चौधरी ने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक संचरण (एमडी) केके वर्मा को फोन के माध्यम से बात कर निर्देशित किया कि पावर ग्रिड के निर्माण कार्य में आ रही सभी तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए और युद्ध स्तर पर काम शुरू कर इसे निर्धारित तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का विधायक ने निर्देश दिया है।

बैठक में उपस्थित बिजली विभाग जेयूएसएनएल के वरीय प्रबंधक रूपा कुमारी और अन्य अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि पावर ग्रिड के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि बड़कागांव और आसपास के क्षेत्रों को बिजली संकट से हमेशा के लिए निजात मिल सके। मौके पर बैठक में वरीय प्रबंधक जेउएसएनएल रूपा कुमारी,एबीएन टावर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंचार्ज जितेंद्र कुमार,प्राेजेक्ट मैनेजर प्रवेश कुमार सत्यार्थी,

आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, रवि राम,घनश्याम कुशवाहा,भोला महतो, एबीएन टावर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड के राजू कुमार,अशोक पाठक,अजय रवि, रामचंद्र साव,रैयत में मुख्य रूप से सीता देवी, पिंकी देवी, रबींद्र पासवान के साथ-साथ बिजली विभाग के कई मुख्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment