अनुप सिंह
मझिआंव:- ऑनलाइन एवं डुप्लीकेसी दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगीस्ट संगठन के आह्वान पर देशव्यापी बुलाई गई बंदी का असर मझिआंव में शत प्रतिशत देखने को मिला।एक और जहां पूरी मेडिकल दुकान में बंद रही, वहीं दूसरी तरफ मरिज दवा को लेकर परेशान रहे। दवा दुकान बंद रहने से स्थानीय लोगों के अलावा सुदूर क्षेत्रों से आए मरीज को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सत प्रतिशत बंदी कर दवा विक्रेताओं ने एकजुट का परिचय दिया।

इस दौरान दवा विक्रेताओं ने बताया कि देशव्यापी संगठन के फैसले और स्थानीय संगठन के दिशा निर्देश का पालन करना उनका कर्तव्य है। बंदी का सफल संचालन में गुप्ता मेडिकल एजेंसी, मोनू मेडिकल हॉल, न्यू प्रसाद मेडिकल, वरुण मेडिकल, नौशाद मेडिकल, श्री राम मेडिकल, मगध मेडिकल हॉल, शनिवारी मेडिकल हॉल, न्यू परवेज मेडिकल, उर्मिला मेडिकल हॉल,आदिल फार्मा, श्री साईं मेडिकोज, श्री साईं कृपा मेडिकल हॉल, कुंदन मेडिकल हॉल,शुभ मेडिकोज, मां गायत्री मेडिकल एवं केजीएन मेडिकल के संचालकों का भरपूर सहयोग रहा।

राष्ट्रव्यापी बंद का दिखा व्यापक असर, मोहम्मदगंज में दिनभर बंद रहीं दवा दुकानें*******
मोहम्मदगंज:बुधवार को आहूत राष्ट्रव्यापी दवा दुकान बंद का असर मोहम्मदगंज बाजार में पूरी तरह देखने को मिला। केमिस्टों के समर्थन के कारण सुबह से शाम तक अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। बंदी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा तथा दवा खरीदने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केमिस्टों ने एकजुटता दिखाते हुए बंद को सफल बनाया। बाजार स्थित मेहता मेडिकल, मुकेश मेडिकल, शाह मेडिकल, शुभम मेडिकल, आनंद मेडिकल, साई मेडिकल,गुप्ता मेडिकल, अमर मेडिकल, प्रियंका मेडिकल एवं शांति मेडिकल समेत अन्य दवा दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।
दवा दुकानदारों ने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में यह राष्ट्रव्यापी बंद किया गया है। बंद के दौरान सभी दुकानदारों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया। इधर, बंदी के कारण जरूरतमंद मरीजों एवं परिजनों को दवा लेने में परेशानी झेलनी पड़ी।



