अनुप सिंह
मझिआंव: थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार ने 37वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आगामी बकरीद त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक, तथा बिचौलियों को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए बिचौलियों के माध्यम से न आएं, बल्कि सीधे उनसे या थाना से संपर्क करें। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना सभी के लिए 24 घंटे खुला है। हमारे पास बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है।पक्ष हो या विपक्ष सिधे संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मझिआंव बाजार क्षेत्र को जाम से निजात दिलाना उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा तथा अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध नियंत्रण एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है।

योगदान देने के बाद एसआई, चंदन प्रधान, धर्मेंद्र कुमार सिंह, एएसआई आलोक कुमार, सलीब कुजूर ,रणवीर प्रसाद, विद्याधर मछुआ, कामेश्वर राम, अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी सहित अन्य गण्यमन लोग स्वागत किया।

