विष्णु गुप्ता:
बड़कागांव : बीते सोमवार को किसान संघर्ष समिति के निवेदन पर एनटीपीसी कोयला खनन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर बडकागांव विधायक रोशन लाल चौधरी पूर्व विधयाक लोकनाथ महतो के साथ हजारीबाग उपायुक्त से मिले l समस्याओं में मुख्य रूप से कंपनी के द्वारा गैर- मजरुआ भूमि का मुआवजा भुगतान नहीं किया जाना, पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना में रैयती भूमि का मुआवजा भुगतान 2013 भूमि अधिघ्रण कानून के आधार किया जाना ,प्रभावित और विस्थापित परिवारों को रोजगार उपलब्ध करने जैसे मुद्दों पर बात हुई l

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने उपायुक्त को अवगत कराया की, गैर-मजरुआ जमीन का मुआवजा भुगतान रैयती के समतुल्य करने के लिए कंपनी ने 2015 में करार किया था परंतु अपने ही इकरारनामें को कंपनी नहीं मान रही है और बाजबरन भूमि पर कब्ज़ा कर रही है श्री महतो उपायुक्त से आग्रह किया की जिस प्रकार एनटीपीसी की केरेडारी कोल परियोजना में रैयती भूमि का मुआवजा भुगतान 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर किया जा रहा है उसी प्रकार पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना में भी 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर भुगतान किया जाए l श्री महतो ने कहा यदि हम लोगों के साथ कंपनी जबरदस्ती करेगी तो हम लोग कंपनी को हरगिज जमीन नहीं देंगे यदि कंपनी चाहती है की गोली चलाकर जमीन छीन ले, तो कंपनी हम पर गोली चलाएं हम फ्री में अपनी गैरमजरुआ जमीन नहीं देंगे l उपायुक्त ने पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक दोनों को आश्वासन दिया, कि एनटीपीसी को रैयतों पर शोषण करने नहीं देंगे l प्रावधानों के मुताबिक भूमि का मुआवजा भुगतान किया जाएगा l उपायुक्त ने कहा अगले महीने की 4 तारीख के बाद मै इस मुद्दे पर विशेष रूप से ध्यान दूंगा l आप लोग की समस्या का समाधान किया जाएगा l

