विष्णु गुप्ता
हजारीबाग: बड़कागांव में इन दिनों साइबर ठगों के द्वारा लॉटरी निकलने, नौकरी दिलाने, फर्जी लिंक भेज कर व अन्य साइबर हथकंडे अपनाकर के लोगों के खाते से पैसे उड़ाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगों के द्वारा आरटीओ की फर्जी चालान के नाम से डरा कर लोगों को ठगने का नया तरीका निजात किया है। जिसमें कई लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं।
जिसका ताजा उदाहरण बड़कागांव में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई मोबाइल पर आरटीओ चालान जमा करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजा जा रहा है। लिंक को छूते ही व्हाट्सएप हैक हो जाता है ,और बैंक खाते से पैसे गायब हो रहे हैं। जिसमें सोनपुरा गांव निवासी भवानी प्रसाद दांगी एवं गुरु चट्टी निवासी बिंदु दांगी साइबर ठगों के चक्कर में फस गए। लिंक को टच करते हीं दोनों का मोबाइल हैक हो गया। देखते ही देखते साइबर ठगों के द्वारा भवानी की बैंक खाते से ₹77000 , बिंदु के खाते से ₹55 000 , वही अन्य एक युवक के खाते से ₹70000 यूपीआई के जरिए से उड़ा ले गए ।इन तीनों के अलावा प्रखंड के अन्य कई लोग भी आरटीओ की फर्जी चालान लिंक के चक्कर में फस गए हैं। इस दौरान कई जागरूक प्रबुद्ध लोगों के द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप में साइबर ठगो से बचने का सुझाव भी दे रहे हैं। ताकि लोग साइबर ठगो से सचेत रहें सावधान हो जाएं ,परंतु कई नादान जागरूकता के अभाव में फस जा रहे हैं। साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों ने लोगों से सचेत रहने, व मोबाइल चलाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील किया है।

साइबर ठगी हुई तो , तुरंत करें यह कार्य
बैंक को तुरंत कॉल कर खाता लॉक कराएं। नजदीकी थाना में एफआईआर दर्ज कराएं।
जागरूक होने एवं सावधानी बरतने की जरूरत – थाना प्रभारी
मामले को लेकर बड़का गांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को जागरूक होने की एवं सावधानी बरतने की जरूरत है ,तभी हम साइबर क्राइम से बचे रहेंगे। अगर किसी प्रकार कोई घटना घट गई तो ,तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

