वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार पंचतत्व में विलीन,प्रेस क्लब में किया गया शोक सभा 

 

अनुप सिंह

 

मझिआंव : पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार आज पंचतत्व में विलीन हो गए।शुक्रवार को स्थानीय कोयल नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके इकलौते पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया।

प्रेस क्लब में हुई शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पत्रकार विनय कुमार के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं युवा समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने कहा कि विनय कुमार मिलनसार एवं मृदुभाषी ब्यक्ति थे,उन्हें एक निष्पक्ष, साहसी और मार्गदर्शक पत्रकार के रूप में याद किया जाता रहेगा।भगवान उनके परिवार जनों को दुख की इस घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करें। हम सभी उनके अचानक जाने से काफी मर्माहत हैं। इस संबंध में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यम जायसवाल ने कहा कि विनय जी का जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मौके पर शोक सभा में नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा,युवा समाजसेवी संजय कमलापुरी,वार्ड पार्षद पिंटू खान,मुखिया शंभु पासवान,दिलीप सिंह तथा मनोज्ञ कुमार दुबे,अखिलेस्वर ठाकुर,उपेन्द्र कुमार वर्मा,अनूप सिंह, अमित कुमार मेहता, राहुल जायसवाल,सूर्यप्रकाश मेहता एवं ब्रजेश दुबे,मुकेश शर्मा आदि पत्रकार व गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Comment