अपहरण के आरोपी जामनगर से गिरफ्तार
अनुप सिंह
बरडीहा: थाना क्षेत्र से अपहरण हुई लड़की को पुलिस ने अंततः 19महीने में पता लगाकर गुजरात राज्य के जामनगर से बरामद कर लिया,और अपहरण का आरोपी बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगड़ा गांव नीवासी सीताराम पासवान के 20वर्षीय पुत्र चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की मां द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण किये जाने के बारे में ललगड़ा के चंदन कुमार पासवान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद इसे बरडीहा थाना कांड संख्या-70/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसके बाद एस आई मृतुंजय कुमार राय के नेतृत्व में गुजरात गई पुलिस टीम ने जामनगर से अपहृता की बरामदगी तथा केस के प्राथमिकज अभियुक्त चंदन कुमार पासवान की गिरफ्तारीहुई, इसके बाद थाना आए तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपास्थापन हेतु भेजा गया।



