जिला पर्यटन पदाधिकारी ने किया सतबहिनी झरना तीर्थ का दौरा,स्थानीय अध्यक्ष सह विधायक की उपस्थिति में विकास योजनाओं का किया गया चयन

 

अनुप सिंह

कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में समिति के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक के नेतृत्व में जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी दिलीप कुमार, स्कूटीभ इंजीनियर भवन निर्माण प्रेमलाल की उपस्थिति में इस धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहर को और विकसित किए जाने को लेकर कई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। विधायक एवं समिति के लोगों ने जिला पर्यटन पदाधिकारी को नवीन यज्ञ शाला परिसर, झरना घाटी, भगवती के मुख्य मंदिर एवं झरना घाटी के पश्चिम मेला मैदान, सामुदायिक भवन, सहित संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कराया गया।

स्थल की आवश्यकता के अनुरूप अति आवश्यक योजनाओं का चयन किया गया। इससे पहले जिला पर्यटन पदाधिकारी को सतबहिनी की ऐतिहासिकता एवं समिति के द्वारा 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। पदाधिकारी एवं उनके साथ आए अन्य कर्मचारी सतबहिनी झरना तीर्थ की रमणीयता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सर्वांगीण विकास अति आवश्यक है। कहा कि वह अपने स्तर से इसके लिए पुरजोर प्रयास करेंगे। इस स्थल का निश्चित रूप से विकास होगा।

चयनित योजनाओं में पुराने कार्यालय से दाहिने पश्चिम तरफ छठ घाट का निर्माण, बहुउद्देशीय मंच तथा सामने बैठने के लि़ए दो मंजिला पंडाल निर्माण,चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, देवी मंदिर से पश्चिम तरफ के जलकुंड का पक्का घाट के साथ निर्माण, मुख्य पथ से बहुउद्देशीय मंच तक फेवर ब्लॉक पथ निर्माण, आठ अदद हाई मास्ट लाइट का निर्माण, सम्पूर्ण क्षेत्र में बनी चहारदीवारी का जीर्णोद्धार तथा उसके ऊपर कंटीले तार का अधिष्ठापन, पुराने बहुउद्देशीय मंच से पश्चिम नदी में पुल निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार तथा सौंदर्यीकरण, सतबहिनी पार्क का निर्माण, पर्यटकों के लिए प्रसाधन-युक्त भवन का निर्माण, दुकानों का निर्माण, पुस्तकालय तथा वाचनालय का निर्माण, दो अदद डीजी जनरेटर सेट, घटहुंआ जाने वाला मुख्य पथ से देवी मंदिर तक पी.सी.सी. पथ निर्माण, देवी मंदिर के ऊपर सेफ्टी वॉल का निर्माण,

दक्षिण तरफ घटहुंआ पथ में तथा हेमराजी मुख्य पथ में गेट निर्माण, शुद्ध पेयजल हेतु माटीकलश (आर.ओ.) सिस्टम का अधिष्ठापन, समाधि स्थल से साक्षी गणेश तक दूसरी सीढ़ी का निर्माण, सूर्य मंदिर से उत्तर तालाब में छठ घाट का निर्माण सहित अन्य कार्यों को लेकर योजना बनाई गई। इस मौके पर आतिश सिंह, लाला पांडेय, नंदलाल दुबे,अरुण सिंह, बटेश्वर सिंह, गोपी सिंह, अभिनंदन शर्मा, अरुण तिवारी, नवल किशोर तिवारी, सुदर्शन तिवारी, ध्रुव पांडेय, नरेश मेहता, अखिलेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, अनिल ठाकुर, डॉ जय कृष्ण विश्वकर्मा, सुखदेव साव आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment