अनुप सिंह
कांडी-थाना क्षेत्र के कांडी – मोखापी मोड़ मुख्य सड़क में महुली मोड़ पर दो मोटरसाइकिल के टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए कांडी अस्पताल में भर्ती किया गया।जहाँ पर डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार ने इलाज कर सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव रेफर कर दिए।घटना मंगलवार 4 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल नम्बर JH 03 AL 5750 और CG 15 CH 0318 की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए जिसमें एक महिला व दो बच्चे शामिल है।

एक मोटरसाइकिल सवार दक्षिण की ओर से आ रहे थे जबकि दूसरा मोटरसाइकिल पूर्व की ओर मोखापी मोड़ की ओर से आ रही थी उसी दौरान महुली चारमुहान पर टक्कर हो गयी।घायलों में मझिगांवा गाँव की रीता देवी 45 वर्ष ,दिव्यांश कुमार 5 वर्ष ,ब्यूटी कुमारी 10 वर्ष तथा कोरगांई गाँव निवासी महेन्द्र राम 50 वर्ष व अम्बेदकर कुमार 25 वर्ष शामिल हैं।



