लाभुकों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य : एम ओ
अनुप सिंह
मझिआंव: प्रखंड कार्यालय परिसर में एमओ अजीत कुमार ने ई-केवाईसी को लेकर जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक किया। इस दौरान प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा कर लेना है। इसके साथ-साथ अजीत कुमार के द्वारा कहा गया कि मृत एवं शादीशुदा महिलाओं को कार्ड से नाम डिलीट करें। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि वन नेशन वन कार्ड के तहत जो भी लोग बाहर रहते हैं वो वहां पर ही अपना राशन ले सकते हैं। बेसरते उनका नाम ट्रांसफर कराना होगा। इस पर भी पहल किया जाए। जिन महिलाओं का शादी दूसरे जिला में भी हो गया है तो उनको इससे काफी लाभ मिलेगा,और कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वितरण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर पदाधिकारी के जांच किया जाएगा तो डायरेक्ट उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। साथी उन्होंने कहा कि बहुत लोग इस बैठक में शामिल नहीं हुए इसका जवाब उनको देना पड़ेगा। इस दौरान मौके पर बलराम मेहता, भोला चौधरी, सोनू जायसवाल, कमलेश ठाकुर, जानेश्वर चौधरी, अनेश कुमार यादव सहित अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।



