अनुप सिंह
बरडीहा: प्रखंड अंतर्गत ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पंचायत सचिव सह बी पी आर ओ सूरेद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ओबरा पंचायत के प्रभारी मुखिया कविता देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें निर्धारित समय के अनुसार पंचायती राज्य झारखंड सरकार के अधिनियम के तहत गुरुवार को पंचायत भवन ओबरा में प्रस्ताव के लिए सभी वार्ड सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें उन्होंने बताया कि इस पंचायत में कूल वार्डों की संख्या 13 है। जिसमें दो वार्ड सदस्यों की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है, बाकी 11 वार्ड सदस्यों में से मात्र पांच वार्ड सदस्य ही उपस्थित हो सके। जिसमें वार्ड नंबर 3 के पूनम देवी ,वार्ड नंबर 4 शोभा कुमारी, वार्ड नंबर 9 लीलावती देवी, वार्ड नंबर 10 बसंती देवी , एवं वार्ड नंबर 13 सरिता देवी ही मात्र उपस्थित रहीं।

जबकि बी पी आर ओ श्री सिंह के द्वारा बताया गया कि पंचायती राज अधिनियम के तहत तीन चौथाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताया गया है। जबकि यहां मात्र 10 वार्ड सदस्यों में से मात्र पांच ही वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। जिसे नियमाअनुसार वार्ड सदस्यों की उपस्थिति कम रहने के कारण अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। तथा नियमानुसार प्रभारी मुखिया कविता देवी का मुखिया का पद बरकरार रहा।
इधर इस संबंध में प्रभारी मुखिया कविता देवी ने बताई कि वे अपने ओबरा पंचायत के सभी वार्डो में चहुमुखि विकास करुंगी।तथा पंचायती राज के द्वारा दिये गये 15वें वित्त की राशि से जलमिनार सहित अन्य अति आवश्यक विकास कार्य करुंगी।

इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरंजन कुमार ,सहायक दंडाधिकारी अनिकेश कुमार,पुलिस सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय पुलिस बल के साथ, पंचायत सचिव ललन बैठा, सहायक सुरेश चरगट ,नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।



