प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया  शुभारंभ,उद्घाटन मैच में बड़कागांव ने पंडरिया के टीम को 27 रनों से रौंदा

विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव –प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में बड़कागांव प्रीमियर लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर सभी अतिथियों ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए खेल में हर और जीत लगा रहता है जो बेहतर खेल का प्रदर्शन करता है उसे जीत मिलता है। हमें हार से भी सीख लेने की आवश्यकता है क्योंकि हार से जो सीख लेता है वही आगे जाकर जीत का स्वाद चखता है। आगे अतिथियों ने कहा कि खेल से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बड़कागांव बनाम पंडरिया के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़गांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 158 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़कागांव टीम की ओर से महेश कुमार ने मंत्र 27 बॉल में 82 रन एवं विकास सिंह ने 12 बॉल में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेला। वही रनों का पीछा करने उतरी पंडरिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 131 रन ही बना पाए और इस प्रकार बड़कागांव की टीम ने 27 रनों से यह मैच जीत लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले महेश कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। मौके पर मुख्य रूप से बीपीएल टूर्नामेंट का मुख्य आयोजन कर्ता अभिनव उर्फ बिंटू , सुमित कुमार, राजा राम, रूपेश कुमार, पिंटू कुशवाहा, विकास सिंह, विकास कुमार अवध किशोर कुमार, शशि सिंह,सतीश कुमार, शिवम कुमार, सुजल कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, शैलेश कुमार, गौरव कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Comment