संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर रानीताली गांव के आदिवासियों के बीच किया गया बैंक बीमा शिविर का आयोजन 

थाना प्रभारी ने फ्रॉड कॉल से बचने का किया अपील

अनुप सिंह

मझिआँव:-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत क्षेत्र के रानीताली गांव को संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर आदिवासी ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन स्कीम एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी हेतु शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान अग्रगती संस्था के सीएफएल कोऑर्डिनेटर एवं जिला समन्वयक के द्वारा संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वही प्रशिक्षिका अंजू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अत्यंत पिछड़े सुदूरवर्ती क्षेत्रों से वंचित परिवारों को बैंक से जोड़ना और बैंकिंग सुविधाओं को पहुँचाना है।इस शिविर में खाताधारकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत बैंकिंग सुविधाओं से वयस्कों के लिए बैंक खाता खोलना, सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना केवाईसी,सी-केवाईसी,री-केवाईसी के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में थाना प्रभारी अमित कुमार ने साइबर क्राइम के तौर-तरीके एवं बचने के उपाय भी बताया।और अनजाने में किसी लालच में नहीं पड़ने की अपील की।शिविर में शामिल ग्रामीणों को सीकेवाईसी हेल्प लाइन नंबर 7799022129, राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का टॉल फ्री नंबर 14448 उपलब्ध करवाया गया ताकि किसी भी समय साइबर क्राइम होने पर ससमय शिकायत की जा सके।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की किसी भी व्यक्ति का असामायिक मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के सदस्यों को बीमा होने से उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिलता है।

साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि बैंक से लिए गए ऋण को ससमय वापसी करने से उनका सिविल स्कोर बना रहता है जिससे अगले आने वाले पीढ़ी को आसानी से ऋण मिलने की संभावना रहती हैं। साथ ही इस बीमा शिविर कार्यक्रम में 56 लोगों को बीमा भी किया गया।मौके पर एस आई चंदन प्रधान, सरिता देवी,अनिता देवी,सुकवारी देवी, विश्वनाथ खरवार, चंपा देवी,अनिरुद्ध सिंह,शम्भू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment