रानीताली में संतृप्त ग्राम हेतु बीसी के साथ किया गया बीमा शिविर का आयोजन

 

 

 

अनुप सिंह

मझिआंव :- प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के ग्राम रानीताली के वार्ड नंबर 07 में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों जागरूक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने बैंक खाता एवं उसके लाभ डिजिटल भुगतान से सम्बंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर- तरीके एवं बचाव के उपाय जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, तथा जनधन खाता के लाभ अपने खातों में केवाईसी करवाने से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने हेतु अनिवार्य बताते हुए अपील की गई।

साथ ही सीकेवाईसी, हेल्प लाईन नंबर 7799022129 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 भारतीय रिज़र्व बैंक के टॉल फ्री नंबर 14448 उपलब्ध करवाया गया, ताकि किसी भी समय साइबर क्राइम जैसी घटना होने पर ससमय शिकायत कर समाधान करवाया जा सके। इस शिविर कार्यक्रम में उपस्थित निर्मला देवी वार्ड सदस्य, बीसी सुरेंद्र चौधरी झारखण्ड ग्रामीण बैंक, रामाशीष कुमार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपस्थित खाताधारकों को बीमा एवं खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही 20 खाताधारकों को बीमा एवं 02 लोगों का खाता भी खोला गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सुजानती देवी, निर्मला देवी, साधु राम, सीता देवी,रीना कुमारी,प्रभा देवी विकास कुमार आरती कुमारी अंजनी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment