गलत इंजेक्शन से 6 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

 

 

अनुप सिंह

कांडी: गलत इंजेक्शन से 6 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय के बाजार स्थित ओम मेडिकल दुकान के बैठने वाले तथाकथित डॉ रंजीत कुमार मेहता के यहां इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं थाना क्षेत्र के बतों खुर्द गांव निवासी निरंजन कुमार गुप्ता के 6 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी की बुधवार को इंजेक्शन देने से मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने संबंधित चिकित्सक पर लापरवाही एवं हत्या का आरोप लगाया था।

बच्ची की मां रेणु देवी ने बताया कि उनकी पुत्री को तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत थी। इलाज के लिए वह तथाकथित चिकित्सक डॉ. रंजीत कुमार मेहता के पास पहुंची थीं। मां का आरोप है कि चिकित्सक ने पहले ब्लड जांच कराने के बाद बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का कहना था कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद बच्ची की कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

 

वहीं मृतिका के परिजनों ने थाना में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि इंजेक्शन के दुष्प्रभाव के कारण उनकी बच्ची की मौत हुई है तथा चिकित्सक की लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कांडी में केदार गुप्ता के पुत्र ओम मेडिकल चलाता है जिसके यहां वह चिकित्सक बैठता है। इस संबंध में पूछे जाने पर कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि थाना कांड संख्या 59/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी डॉ रंजीत कुमार मेहता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनुसंधान जारी है,जल्द ही दोषी को न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।

Leave a Comment