अनुप सिंह
मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकलिंग दिवस के संयुक्त आयोजन हेतु खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार झारखंड साइकलिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेल का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से साइकिलिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकिल दिवस का आयोजन दिनांक 14 जून 2026 को प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव के मैदान से ब्लॉक रोड मझिआंव थाना रोड मझिआंव होते हुए पुनः प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव तक किया गया है।

खेल मंत्रालय भारत सरकार की यह योजना झारखंड की बालिका एवं महिला खिलाड़ियों के भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध होगी। उक्त प्रतियोगिता हेतु प्रस्तावित मार्ग प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव से होते हुए ब्लॉक रोड मझिआंव एवं थाना रोड मझिआंव में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा यातायात व्यवस्था प्राथमिक चिकित्सा अन्य सुरक्षा साधनों का ध्यान रखते हुए वरीय पदाधिकारी की भी उपस्थित होगी। यह आयोजन नगर पंचायत मझिआंव की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी के सफल नेतृत्व में होगी साइकिलिंग सिटी लीग के आयोजन प्रभारी संतोष मौर्य ने कहा इस प्रतियोगिता से महिलाओं को एवं बालिकाओं को मंच प्राप्त होगा। जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे तथा खेल में अपना भविष्य बनाकर सफल जीवन की कला सीखेंगे। श्री मौर्य ने कहा कि जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है। इस मौके पर खेल प्रशिक्षण राजेश तिवारी एवं रिंकू तिवारी व्यवस्थापक जितेंद्र कमलापुरी राजन कुमार दुबे राम सागर शुक्ला अजय पांडे आदि उपस्थित रहे।

