आरके पब्लिक स्कूल उचरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

अनुप सिंह

मझिआंव:- आरके पब्लिक स्कूल उंचरी मझिआंव में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य के.आर. झा ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।कहा कि 23 जून 1894 को पेरिस के सोरबोन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई थी।यह दिन स्वास्थ्य,शारीरिक गतिविधि और उत्कृष्टता,मित्रता एवं सम्मान के मूल ओलंपिक मूल्यों का जश्न मनाता है। यह सभी देशों को एक साथ जोड़ता है।इस अवसर पर स्कूल के पीटीआई जय गोविंद ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली में 55 छात्राओं ने भाग लिया।और साइकिल चलाकर ईंधन ,पर्यावरण बचाने तथा शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। रैली के बाद प्रधानाचार्य के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र दिया गया।इधर आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने अपने संदेश में छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों को आयोजित करने के स्कूल के प्रयास की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Leave a Comment