अनुप सिंह
मझिआंव:- वर्षों से बदहाल पड़े हरदियारी डैम के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होने से बरडीहा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सिंचाई की नई उम्मीद मिली है। “मिशन जन कल्याण” के तहत विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह की पहल पर यह काम शुरू किया गया है।
बरडीहा स्थित यह डैम पिछले 12-13 वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। बांध टूट जाने के कारण पानी का ठहराव नहीं हो पाता था, जिससे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पूरी तरह बारिश पर निर्भर थी। समय पर बारिश न होने से फसलें प्रभावित होती थीं, और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। जबकि इस डैम से लगभग 28 से 30 एकड़ भूमि सिंचित होता है।
किसानों की परेशानी को देखते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने इसे गंभीर जनहित का मामला मानते हुए अपने निजी खर्च से डैम की मरम्मत और जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया। और कार्य प्रारंभ करवाया गया।
विधायक ने कहा, “जनप्रतिनिधि होने का मकसद जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना है। हरदियारी डैम की खराब स्थिति से किसान वर्षों से परेशान थे। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके खेतों तक पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”

डैम के पुनर्जीवन से धान, गेहूं, और सब्जी जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा मिलेगा। सिंचाई सुविधा मिलने से किसानों की मौसम पर निर्भरता कम होगी, उत्पादन और आय बढ़ेगी, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
हरदियारी डैम का जीर्णोद्धार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में किसान हित की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिससे सैकड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
जीर्णोद्धार की खबर से स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में उत्साह है। उनका कहना है कि वर्षों से पानी की कमी के कारण खेती करना मुश्किल हो गया था। अब उन्हें उम्मीद है कि खेतों में फिर से हरियाली लौटेगी और गांवों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
देखिए डैम के बारे में किसानों एवं ग्रामीणों ने क्या कहा

हरदियारी डैम के बारे में बरडीहा निवासी नरेश राम ने कहा कि काफी सालों से यह डैम टूटा हुआ था, जो अभी पूर्ण कराया गया। इससे किसानों में काफी खुशी है, और इस डैम से लगभग 28 से 30 एकड़ भूमि सिंचित होता है। उन्होंने कहा कि बरडीहा के किसान कई सालों से भुखमरी के कगार पर थे। जो अब खुशहाल होंगे।

हरदियारी डैम के संबंध में सुखदेव रजवार ने बताया कि इस डैम के बन जाने से हम सभी गरीब किसानों को काफी लाभ मिलेगा। विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा यह डैम का मरम्मती कार्य करवाया गया है। जो यहां के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस डैम से बरडीहा के साथ-साथ जी का के किसान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वन भूमि के जमीन से मिट्टी नहीं खोदने दिया जा रहा था, तो हमने किसानों के लाभ के लिए अपने निजी जमीन से मिट्टी दिया, और दम का मरम्मती कार्य किया गया।

रंजन कुमार
डैम के बारे में रंजन कुमार ने बताया कि गांव और डैम की दूरी लगभग 500 मीटर है इस डैम को बन जाने से सिंचाई के साथ-साथ यहां के चापाकल के लिए भी फायदा है। उन्होंने कहा कि डैम टूटा हुआ था तो यहां का जलस्तर भी नीचे चला गया था, अब इससे गांव किसानों को एवं अन्य ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डैम टुटने से जानवर को भी पानी के लिए भटकना पड़ता था जो अब भटकना नहीं पड़ेगा, और इसके साथ-साथ आसपास के पेड़ पौधों को भी लाभ पहुंचेगा।

डैम के संबंध में राम क्ररेश यादव ने कहा कि इस दम को बनने से माल मवेशी के साथ-साथ किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इस दम से लगभग 28 से 30 एकड़ भूमि सिंचित होगा यहां के किसानों को कई वर्षों से धान का फसल नहीं होता था जो अब होगा।

हरदियारी डैम के संबंध में उमेश रजवार ने कहा कि विधायक जी के द्वारा जो कार्य किया गया है यह हम सब किसान नहीं भूलेंगे, क्योंकि लगभग 12 से 15 सालों से डैम टूटा हुआ था लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं देता था। आज डैम को बन जाने से यहां के किसानों में काफी खुशी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा जमीन लगभग 15 से 20 कट्ठा पड़ता है लेकिन पानी नहीं होने के कारण हम खेती नहीं कर पाते थे जो अब हम सब बरसात होते ही खेती करना प्रारंभ कर देंगे।

