मझिआंव पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में कराया पेश, भेजे गए जेल

 

 

 

 

 

अनुप सिंह

मझिआंव:- थाना की पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन कराने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता का संदेश गया है।इधर इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट Comp-59/2021 के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोरबे गांव निवासी रामप्रवेश बैठा, पिता स्वर्गीय बैजनाथ बैठा एवं उनके पुत्र दीपक कुमार, पिता रामप्रवेश बैठा शामिल हैं।

वहींComp-635/2009 के मामले में जारी वारंट के आधार पर मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव निवासी जयशंकर विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय नरेश विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तीनों वारंटियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय से संबंधित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment