ब्यूरो रिपोर्ट
हैदरनगर,पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बिगहा गांव में गुरुवार देर शाम मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में एक युवक ने धारदार हथियार से एक ही परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गोद में मौजूद आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है।


