बड़ी खबर: पैसा लेकर आवास नहीं बनाना पड़ा भारी, प्राथमिकी महिला अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

अनुप सिंह

मझिआंव:- थाना पुलिस ने वर्ष 2022 के एक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी गुड्डू रजवार के 40 वर्षीय पत्नी अप्राथमिकी अभियुक्त मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मझिआंव थाना कांड संख्या 138/2022, दिनांक 19 नवंबर 2022 के तहत की गई थी।

उक्त मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409 एवं 420 के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा लंबे समय से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मीरा देवी को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2022 से पहले महिला के नाम पर प्रधानमंत्री आवास का पैसा खाते में गया हुआ था और आवास नहीं बनाते हुए पैसा गमण कर लिया गया। जिसको लेकर प्रखंड कार्यालय द्वारा महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके साथ-साथ अन्य कई लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वहीं गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को चिकित्सीय जांच कराई गई तथा बाद में माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।इधर थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लंबित मामलों के निष्पादन तथा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment