जन वितरण प्रणाली के लाभुकों के बीच जिला परिषद सदस्या ने धोती – साड़ी  का की वितरण

 

अनुप सिंह

कांडी-प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र की जिप सदस्या नेहा कुमारी ने बुधवार को सोहगड़ा गाँव में कार्डधारकों के बीच सोना सोबरन धोती साड़ी का वितरण किया।झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन योजना के तहत लगभग 50 कार्डधारकों के बीच धोती साड़ी का वितरण करते हुए कहा कि सरकार की मुफ्त में मिलने वाला सरकारी लाभ से कोई भी योग्य लाभुक वंचित नही रहेगा।

आप सभी अपने हक के लिए हमेशा ततपर रहें।अगर आप अपने हक के प्रति जागरूक रहेंगे तो कोई भी आपका हक नही ले सकता।मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक,डीलर राम विजय राम सहित कई लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Comment