मोटरसाइकिल व बोलेरो में हुई टक्कर: तीन घायल, नशे की हालत में हुई टक्कर, फिल्मी स्टाइल में उड़े मोटरसाइकिल सवार 

 

अनुप सिंह 

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव-सुंडीपुर मुख्य पथ पर रविवार को गहिड़ी गांव के समीप मोटरसाइकिल एवं सामने से आ रही बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर के दौरान फिल्मी स्टाइल में उड़ते हुए मोटरसाइकिल सवार पास के कीचड़ युक्त क्यारी में चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीनों घायलों में पलामू जिला के उंटारी रोड निवासी रमेश यादव के पुत्र गुड्डू यादव20वर्ष, अजय रजवार के पुत्र राजू कुमार 20वर्ष तथा बबलू यादव के पुत्र भोला यादव 15वर्ष के रूप में हुई।

वहीं स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहाँ पर उपस्थित डॉक्टर पम्पा विश्वास द्वारा घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की गई।बताया गया कि एक घायल का पैर टूट गया है जबकि दूसरे का हाथ टूट गया है और तीसरा अन्दरूनी चोट के कारण बेहोश हो गया है। सभी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि तीनों मझिआंव बाजार से अपने घर जा रहे थे कि यह घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के एक लकवे के मरीज को खरसोता अस्पताल में दिखाकर लाया जा रहा था कि गहिड़ी गांव में मोटरसाइकिल सवारों ने सामने से बोलेरो में टक्कर मार दी। अस्पताल के स्टाफ के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पूरी तरह से नशे में थे और कुछ भी बताने की स्थिति में नही थे।

वह दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मझिआंव पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल एवं बोलेरो दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Comment