पुलिस महकमे में हड़कंप, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) व IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



