मझिआंव पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए पॉस्को एक्ट के तहत एक युवक को भेजा जेल

 

अनुप सिंह 

मझिआंव:- थाना पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की बोदरा पंचायत क्षेत्र में नानी के यहां रहती थी। और युवक वाला फुसलाकर बरडीहा थाना क्षेत्र में ले गया और गलत हरकत किया जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बरडीहा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना क्षेत्र का मामला होने के कारण बरडीहा पुलिस ने युवक और नाबालिक युवती को मझिआंव पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद अनुसंधान करते हुए नाबालिक युवती के दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की गई।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड अनुसंधान के क्रम में मझिआँव थाना कांड संख्या- 72/2026, दिनांक- 20 जुलाई 2026 के अंतर्गत धारा- 126(2)/76 BNS & 8/12 POCSO Act. के प्राथमिकी अभियुक्त रोहित बैठा उर्फ रोहित कुमार उम्र – 20 वर्ष पिता- दिलीप बैठा ग्राम व थाना भवनाथपुर निवासी को गिरफ्तार कर आज दिनांक- 21 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पाश्चात्य जेल भेजा गया है।

Leave a Comment