नाराज ग्रामीणों ने कच्ची सड़क के बदहाल जगह की धान रोपाई 

अनुप सिंह 

बरडीहा: प्रखंड अंतर्गत सुख नदी गांव के पश्चिम यादव टोला की कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली स्थिति से परेशान स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों ने विरोध स्वरूप बीच सड़क पर धान की रोपाई कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि जब चुनाव के समय नजदीक आता है तो पंचायत के जनप्रतिनिधि सड़क का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त हो जाने के बाद उनके समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने की मांग की है।

Leave a Comment