दुसरे पक्ष के तीन लोग मामुली रुप से घायल
अनुप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):थाना क्षेत्र के अधौरा (चक्का) गांव में भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी का ईलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव में किया गया। जिसमें पहले पक्ष के घायल इस्फायर खान 45 वर्ष एवं उसकी पत्नी सेहरा बीबी 40 वर्ष ने बताई कि जमीन विवाद के मामले में मारपीट हुई है, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। जिसे घोरान घेरने के विवाद से शुरू हुई जो अंत में मारपीट में तब्दील हो गया। जबकि मेरा खानदानी जमीन है और उन लोग बलपूर्वक कब्जा जमाना चाहते हैं। हम पति-पत्नी थे और उन लोग काफी संख्या में थे जो डंडा और टांगी लेकर पहुंचे, और मारपीट चालू कर दिया। और टांगी से माथा पर मारकर घायल कर दिया। जिसमें सात से आठ लोग शामिल थे।

वहीं दूसरे पक्ष के लोग ईलाज कराने आए रेफरल अस्पताल में फैज खान 44 वर्ष ,मुसर्रत परवीन 50 बर्ष, नुरी सबा 30 बर्ष, ने बताई कि इस्फायर खां उस जमीन से घोरानी कर रहे थे,जिसे मना करने पर मामला मारपिट तक पहुंच गई।

इधर पहले पक्ष के इस्फायर खां एवं उनकी पत्नी सेहरा बीबी को गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक आनंद कुमार के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।
इधर इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घायलों को इंजुरी देकर ईलाज कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है,आवेदन मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



