मझिआंव के जाहरसरई विद्यालय में एमडीएम में बड़े घोटाले का आरोप में जांच व कार्रवाई शुरू

 

खबर का दिखा असर  

अनुप सिंह 

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाहर सरई में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितताओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा के बाद, और समाचार पत्रों में खबर प्रशासन के बाद विभागीय जांच शुरू किया गया। इस संबंध में शिक्षा विभाग के बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के बाद विद्यालय में प्रबंधन समिति को भंग कर दिया गया है।

साथ ही प्रबंधन समिति की पुनर्गठन के लिए 11 अगस्त 2026 तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक सरोज कुमार पासवान, एसएमसी अध्यक्ष रामराज पासवान एवं संयोजिका कांता देवी को शो कौज किया गया है। गौर तलब हो कि उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की मिली भगत से विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा एमडीएम संचालन एवं फर्जी हस्ताक्षर से राशि निकासी की शिकायत मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। जिसके आलोक में विभागीय जांचों प्रांत प्रबंधन समिति को भंग करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शो कॉज किया गया है।

Leave a Comment