मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन की समय सारणी में किया गया संशोधन, BDO कार्यालयों में हुआ समय निर्धारण  

 

अनुप सिंह

मझिआंव-बरडीहा:- 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के मझिआंव और बरडीहा प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन को लेकर अलग-अलग समय सारणी जारी की गई थी। जिसमें वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार दोनों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के निर्धारित समय में परिवर्तन किए गए हैं।

 

*मझिआंव प्रखंड: संशोधित समय सारणी जारी*

मझिआंव प्रखंड में 08.08.2026 को BDO श्रीमती कनक की अध्यक्षता में हुई बैठक में संशोधित समय सारणी जारी की गई। इसके अनुसार प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, मझिआंव में 09:00 पूर्वाह्न, थाना परिसर में 09:25 पूर्वाह्न और समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 09:40 पूर्वाह्न तिरंगा फहराया जाएगा।

 

नगर पंचायत कार्यालय में 10:15 पूर्वाह्न तथा सभी पंचायत भवनों में एक साथ 10:05 पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा। प्रेस क्लब में 10:30, प्रगतिशील यूनियन कार्यालय में 10:35, भारतीय किसान संघ में 10:40 पूर्वाह्न ध्वजारोहण तय है। झारखण्ड वार्ता कार्यालय, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, पुलिस निरीक्षक कार्यालय और दूर संचार कार्यालय में 10:45 पूर्वाह्न तिरंगा फहराया जाएगा।

पहले की तुलना में मझिआंव प्रखंड कार्यालय का समय 08:30 से बदलकर 09:00 बजे किया गया है। थाना परिसर का समय भी 09:00 से 09:25 पूर्वाह्न कर दिया गया है।

*बरडीहा प्रखंड: 12 अगस्त की बैठक में तय हुआ समय*

बरडीहा प्रखंड में 12.08.2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अगस्त की समय सारणी निर्धारित की गई थी। इसके तहत प्रखण्ड-सह-अंचल परिसर, बरडीहा में 09:10 पूर्वाह्न, थाना परिसर में 09:30 पूर्वाह्न और मध्य विद्यालय में 09:15 पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा।

उच्च विद्यालय में 09:50, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 09:50 तथा आवासीय बालिका विद्यालय में 10:10 पूर्वाह्न तिरंगा फहराया जाएगा। बीआरसी भवन में 09:45 पूर्वाह्न ध्वजारोहण तय है।

 

पंचायत सचिवालयों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है: ओबरा में 09:45, सलगा में 10:10, बरडीहा में 09:45, जतरोबंजारी में 09:40, आदर में 09:45 तथा सुखनदी में 09:50 पूर्वाह्न झंडोत्तोलन होगा।

 

मझिआंव BDO श्रीमती कनक और बरडीहा BDO प्रवीण कुमार सिंह ने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर गरिमामय ढंग से झंडोत्तोलन कराएं। राष्ट्रगान, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

—

*मझिआंव प्रखंड की संशोधित समय सारणी*

क्र०सं० स्थान का नाम समय सारणी

1 प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, मझिआंव 09:00 पूर्वाह्न

2 थाना परिसर 09:25 पूर्वाह्न

3 समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मझिआंव 09:40 पूर्वाह्न

4 पशु चिकित्सालय 09:55 पूर्वाह्न

5 कस्तूरबा विद्यालय 10:10 पूर्वाह्न

6 नगर पंचायत कार्यालय, मझिआंव 10:15 पूर्वाह्न

7 सभी पंचायत भवन 10:05 पूर्वाह्न

8 प्रेस क्लब, मझिआंव 10:30 पूर्वाह्न

9 प्रगतिशील यूनियन कार्यालय 10:35 पूर्वाह्न

10 भारतीय किसान संघ 10:40 पूर्वाह्न

11 झारखण्ड वार्ता कार्यालय, मझिआंव 10:45 पूर्वाह्न

12 चैम्बर ऑफ कॉमर्स 10:45 पूर्वाह्न

13 पुलिस निरीक्षक कार्यालय, मझिआंव 10:45 पूर्वाह्न

14 दूर संचार कार्यालय 10:45 पूर्वाह्न

*बरडीहा प्रखंड की समय सारणी*

क्र०सं० कार्यालय/मुख्यालय का नाम निर्धारित समय

1 प्रखण्ड-सह-अंचल परिसर, बरडीहा 09:10 पूर्वाह्न

2 थाना परिसर, बरडीहा 09:30 पूर्वाह्न

3 उच्च विद्यालय, बरडीहा 09:50 पूर्वाह्न

4 मध्य विद्यालय, बरडीहा 09:15 पूर्वाह्न

5 बीआरसी भवन, बरडीहा 09:45 पूर्वाह्न

6 पंचायत सचिवालय, ओबरा 09:45 पूर्वाह्न

7 पंचायत सचिवालय, सलगा 10:10 पूर्वाह्न

8 पंचायत सचिवालय, बरडीहा 09:45 पूर्वाह्न

9 पंचायत सचिवालय, जतरोबंजारी 09:40 पूर्वाह्न

10 पंचायत सचिवालय, आदर 09:45 पूर्वाह्न

11 पंचायत सचिवालय, सुखनदी 09:50 पूर्वाह्न

12 आवासीय बालिका विद्यालय, बरडीहा 10:10 पूर्वाह्न

13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरडीहा 09:50 पूर्वाह्न में झंडो तोलन किया जाएगा।

Leave a Comment