उमेश कुमार
रमना प्रखंड के भागोडीह गांव में नाग पंचमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया। नागपंचमी पूजा को लेकर सर्वप्रथम जलयात्रा निकाली गई। नाग बाबा मंदिर पोखरा टोला से निकाली गई जलयात्रा इमली टोला, देवी धाम, मुरली टोला ,शिव मंदिर होते हुए भागोड़ीह -करके संगम तट पहुंचा, जहां से जल भरने के पश्चात पुनः कलश को नाग बाबा मंदिर में स्थापित किया गया।तत्पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की बीच प्रसाद का वितरण किया गया। विदित हो कि नागपंचमी के दिन ग्रामीण नमक से बने भोजन का सेवन नहीं करते है। नाग बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर सोमनाथ पासवान उपेंद्र ठाकुर जितेंद्र चौधरी अर्जुन चौधरी धर्मेंद्र यादव रिंकू चौधरी रविंद्र यादव भोला भैया शंकर चंद्रवंशी सुखिया देवी कॉल पट्टी देवी सोनी देवी आरती देवी कुलवंती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

