शिक्षा परियोजना कर्मियों ने संघ के आह्वान पर सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कमर कस ली

अनुप सिंह 

कांडी -प्रखण्ड के शिक्षा परियोजना कर्मियों ने भी झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ के आह्वान पर सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कमर कस लिए हैं।परियोजना कर्मियों ने बताया कि हम सभी जेईपीसी के तहत पिछले 15 से 30 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं।मुझे भी वेतनमान आधारित संसोधित मानदेय और लंबित मांगे पूरी होनी चाहिए।

इस आशय को लेकर पूरे राज्य के परियोजना कर्मियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र भेजकर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

उनकी मांगों में सातवें वेतनमान का लाभ देने,आंतरिक प्रोन्नति का अवसर देने,सेवा पुस्तिका का संधारण करने ,सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने ,स्वास्थ्य एवं समूह बीमा का लाभ देने ,मृत्यु पर अनुकम्पा का लाभ देने सहित अन्य कई मांगे हैं जो लंबित है। परियोजना कर्मियों के इस आंदोलन में कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षिका व कर्मी आंदोलन के हिस्सा होंगे। इस विषय में बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि संघ की मांगों पर साकारात्मक पहल नही हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।सेवा का सम्मान हमारा अधिकार है।

Leave a Comment