अनुप सिंह
बरडीहा :- थाना अंतर्गत सुखनदी गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। इस मार-पीट की घटना में शिवनाथ यादव,बदन यादव दोनों पिता हुमन यादव,मंजू देवी पति बदन यादव, उमेश यादव पिता शिवनाथ यादव एवं विकेश यादव पिता बदन यादव घायल हो गए हैं। जिसमें बताया गया कि विकेश यादव को गंभीर रूप से चोट लगी है।
घटना के संबंध में बदन यादव के पुत्र जयप्रकाश यादव ने बताया कि इससे पहले चाचा द्वारा थाना दिवस में आवेदन दिया गया था।

जिसमें चाचा त्रिवेणी यादव (50), पिता स्व. हुमन यादव, ग्राम सुखनदी गांव निवासी ने थाना में दिए आवेदन में कहा गया था कि उनका खाता नं. 01 (पुराना), प्लॉट नं. 10 एवं नया खाता नं. 227, नया प्लॉट नं. 746 में 20.5 डिसमिल तथा प्लॉट नं. 353 में 9.5 डिसमिल, कुल 30 डिसमिल जमीन में उनका हिस्सा का है। और बगल में मुखलाल यादव, सतन यादव वैगरह का जमीन है। और उन लोगों के द्वारा गाटा (मेढ़) काट दिया जा रहा है। थाना में आवेदन देने बावजूद भी उन लोग नहीं माने और पुण: गाटा (मेढ़) काटने पर पुछने लगे तो मुख लाल यादव, सतन यादव एवं बंशी यादव तिनों पिता स्वर्गीय श्री किशुन यादव,उदय यादव, संतोष यादव दोनों पिता मुखलाल यादव सहित कई अन्य लोगों ने चाचा, पापा, चाची, भाई सहित अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के बाद हम सभी लोग बरडीहा थाना गए वहां से एंजुरी काट कर दिया गया और इलाज कराने के लिए कहा गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव ले गए और उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है।

इलाज कराने के बाद सभी के ऊपर कार्रवाई हेतु थाना पहुंचकर आवेदन देंगे। पहले भी मना करने गए थे तो आरोपी पक्ष के करीब 10 लोग लाठी-कुदाल लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गए थे,किसी तरह मैं आवेदक शिवनाथ यादव एवं उनके बेटे राकेश यादव, मोहन, मनीषा एवं जयप्रकाश यादव जान बचाकर भागे थे।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दिवस पर आवेदन प्राप्त हुआ था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे, इसके बावजूद भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ सर हम सुखनदी गांव पहुंचे तो दूसरे पक्ष को बुलाया लेकिन नहीं आया इसके बाद दोनों पक्षों पर 107 कर दिया गया था। मारपीट की जानकारी मिली है और प्रथम पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही जांचों उपरांत प्राथमिक की दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई किया जाएगा।

