अनुप सिंह
मझिआँव (गढ़वा) :- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रानीताली के वार्ड नंबर 07 के अडानीय टोला में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर गुरूदेव विश्वकर्मा एवं प्रशिक्षिका अंजू कुमारी द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों जागरूक किया गया।जिसमें मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने, बैंक खाता एवं उसके लाभ डिजिटल भुगतान से सम्बंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके एवं बचाव के उपाय एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,तथा जनधन खाता के लाभ अपने खातों में केवाईसी करवाने से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दिया।

उपस्थित लोगों को अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने हेतु अनिवार्य बताते हुए अपील की गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। गुरुदेव विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी खाताधारकों को सीकेवाईसी, हेल्प लाईन नंबर 7799022129 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 भारतीय रिज़र्व बैंक के टॉल फ्री नंबर 14448 उपलब्ध करवाया गया, ताकि किसी भी समय साइबर क्राइम जैसी घटना होने पर ससमय शिकायत कर समाधान करवाया जा सके।

इस शिविर कार्यक्रम में उपस्थित बीसी ऐनुल अंसारी, झारखण्ड ग्रामीण बैंक अनिल कुमार चौधरी द्वारा उपस्थित खाता धारकों को बीमा एवं खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही 19 खाताधारकों को बीमा तथा निष्क्रिय खाते को सक्रिय 09 एवं 05 लोगों का खाता भी खोला गया। इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य निर्मला देवी, ग्रामीण मूर्ति देवी, सुजन्ति देवी, सावित्री देवी, शारदा देवी, दीपक कुमार राम, प्यारी राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

