अनुप सिंह
मझिआंव:- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आर.के. पब्लिक स्कूल उचरी में विशेष प्रातःकालीन सभा के दौरान झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में पर्यटन, शहरी विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा खेल विभाग के माननीय मंत्री थे। जिनका निधन 6 सितंबर के भोर में हो गया था।मंत्री के असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। वहीं आर के पब्लिक विद्यालय के प्राचार्य श्री के. आर. झा के नेतृत्व में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और प्रार्थना की।

इसके पश्चात अपने संबोधन में प्राचार्य श्री के. आर. झा ने माननीय मंत्री के योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका आकस्मिक निधन राज्य एवं राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रख्यात शिक्षाविद्, लोकप्रिय समाजसेवी एवं आर. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री अलख नाथ पांडेय ने अपने शोक संदेश में गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थीयों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

