अनुप सिंह
पलामू जिले के मोहम्मदगंज:- प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में एक ऐसी घटना घटी थी कि तिन छोटे छोटे बच्चे बिल्कुल अनाथ हो गए। जी हां राजनडीह गांव में सर्पदंश से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी लेने के लिए पीएलवी रविन्द्र कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिया।
पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 4 सितंबर 2026 को सर्पदंश से परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है तथा घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं रहने के कारण बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा में परेशानी हो रही है।

आवेदन में परिवार ने बताया है कि उनके आश्रित बच्चों में कार्तिक कुमार (8 वर्ष), सरस्वती कुमारी (5 वर्ष) और गीता कुमारी (3 वर्ष) शामिल हैं। परिवार ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवासीय विद्यालय में नामांकन तथा उचित शिक्षा की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।
पीएलवी रविन्द्र कुमार सिंह ने परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली राहत, मुआवजा एवं अन्य समुचित सुविधाएं दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

