रायपुर में हादसे में गढ़वा के ड्राइवर की मौत, गांव में शोक की लहर, प्रदेश अध्यक्ष सैयद अंसारी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

अनूप सिंह 

गढ़वा:- जिले के बाईहार कला गांव निवासी ड्राइवर आजम अंसारी की छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित श्री सेमेंट प्लांट की पार्किंग में हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आजम अंसारी काम के सिलसिले में रायपुर गए हुए थे, जहां यह हादसा हुआ। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे गांव और ड्राइवर समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम यात्रा में झारखंड ड्राइवर सहायता एकता संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अंसारी और गढ़वा जिला अध्यक्ष बबन कुमार रवि ने उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष सैयद अंसारी ने उनके वालिद से मिलकर वादा किया कि मृतक ड्राइवर के परिवार को मिलने वाला इंश्योरेंस का क्लेम जल्द से जल्द क्लियर कराया जाएगा, और संगठन हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा “ड्राइवरों की आवाज, हमारी एकता, हमारा संकल्प के तहत हम अपने हर साथी के सुख-दुख में साथ हैं। आजम अंसारी जी हमारे परिवार के सदस्य थे।मौके पर संघ के कई अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment