अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का दिया निदेश

अनूप सिंह 

गढ़वा: आगामी दशहरा, दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर आज दिनांक- 12-09-2026 को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश के आलोक में अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा डॉ. आर.एस. सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा-3 किरण हेमब्रम के द्वारा बिशुनपुरा स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। 

जांच के क्रम में बिशुनपुरा के विभिन्न मिठाई दुकानों यथा- गाँधी चौक स्थित न्यू शुभम स्वीट्स एंड फ़ास्ट फ़ूड, सत्यम ड्राई फ्रूट्स, कोल्ड ड्रिंक एवं मिस्ठान भण्डार, कुंज फ़ास्ट फ़ूड, अमित स्वीट्स, चंद्रवंशी भोजनालय, चौरासिया फ़ास्ट फ़ूड आदि का निरीक्षण किया गया। 

न्यू शुभम स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की कमी पाई गई। साथ ही फ्रीज़र मे बासी कच्चा समोसा पाया गया। यह प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था।

इसी प्रकार अमित स्वीट्स के जांच के क्रम मे 100 किलोग्राम ख़राब रसगुल्ला पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट करा दिया गया। यहाँ से मिठाई का सिरा साफ करने के लिए राजेन्द्र ब्रांड का हाइड्रो का प्रयोग किया जा रहा था, जो इंडस्ट्रियल यूज़ के लिए ही मान्य है। इसके लिए अभिहित अधिकारी के द्वारा 10000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह प्रतिष्ठान भी बिना खाद्य लाइसेंस के संचालन किया जा रहा था।

पूरे निरीक्षण में सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार नहीं करें और जिनके पास खाद्य लाइसेंस हैं वो अपने प्रतिष्ठान में रखना सुनिश्चित करें। साथ ही खाद्य सामग्रियों के उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करें। अपने प्रतिष्ठान में साफ सफाई का समुचित ध्यान रखें, मिठाइयों को ढक कर रखें एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों के अनुरूप ही खाद्य व्यवसाय का संचालन करें, अन्यथा अगले निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं पाए जाने एवं नियमों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण में उपरोक्त के अलावे खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी संतोष कुमार आदि उपस्थित थें।

 

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

☎️📞✉️

*Electors Helpline No:1950*

*Police Helpline Number:112*

*Child Helpline Number:1098*

*Jhar Jal Toll Free Number: 1800-3456-502*

*Jhar Jal WhatsApp Number: 9470176901*

Leave a Comment